Connect with us

महेंद्र भट्ट दे गए नगर निकाय जीतने का गुरुमंत्र

उत्तराखण्ड

महेंद्र भट्ट दे गए नगर निकाय जीतने का गुरुमंत्र

पिथौरागढ़– उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट, बेरीनाग और जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकप्रियता को ध्यान में रखकर उम्मीदवारी तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रत्येक वार्ड में भी भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों को उतारेगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निकाय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्येक वार्ड में जल्द ही प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने उम्मीदवार को जीतने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने आह्वान किया। बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, दायित्व धारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, पूर्व विधायक चंद्र पंत, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला महामंत्री दीपक कार्की, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कापड़ी सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page