Connect with us

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आजीविका संवर्द्धन के लिए वन विभाग की गुंजी में हुई वर्कशॉप

उत्तराखण्ड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आजीविका संवर्द्धन के लिए वन विभाग की गुंजी में हुई वर्कशॉप

गुंजीपिथौरागढ़– उच्च हिमालयी क्षेत्रो में रहने वाले लोगो के लिए शवोत्सव के अवसर पर गुंजी ग्राम में पिथौरागढ़ वन प्रभाग द्वारा दो दिवसीय पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला में स्थानीय जनता के पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय जैव विविधता की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वन पंचायत एवं जैव विविधता प्रबन्धन समिति के माध्यम से आजिविका संवर्द्धन, स्वरोजगार, पारिस्थितिक पर्यटन एवं हर्बल गार्डन के विकास करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इसके साथ ही वन विभाग द्वारा स्थानीय जनता के पर्यावरण एवं वन सम्बन्धी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा पर्यावरण एवं विकास परिचर्चा की गई।
कार्यशाला श्री अभिमन्यु (IFS), श्री चन्द्रशेखर मुरारी (NGO) ,डा0 किशोर पंत (NGO) नरेन्द्र आर्या (वन दरोगा) भगत सिंह बिष्ट (वन दरोगा) संतोष सिंह पतियाल (वन आरक्षी) द्वारा संचालित की गई। वहीँ स्थानीय जनता का कार्यशाला में प्रतिभाग रहा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page