Connect with us

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, कहां होगी बारिश,बर्फवारी

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, कहां होगी बारिश,बर्फवारी

देहरादून– प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। इस बार राज्य के ऊचांई वाले हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। शनिवार को मौसम में बदलाव से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं मौसम बदल सकता है। बारिश व बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर उधमसिंहनगर जिले में सुबह के समय कोहरा या उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।

शनिवार के बाद राज्य के कुछ शहरों में आसमान में छिटपुट या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बाद के दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 30 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, राज्य में पिछले एक हफ्ते में तापमान में कुछ गिरावट आई है। इससे ठंड का अहसास बढ़ गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page