उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ की दो महिला बाक्सर अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित
पिथौरागढ़– सीमांत जिले की दो होनहार महिला बाक्सर अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। दोनों बाक्सर 18 जनवरी से सर्बिया में खेली जाने वाली जूनियर एवं यूथ नेशन बाक्सिग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निवेदिता कार्की 48 किलोभार वर्ग में और निकिता चंद 60 किलोभार वर्ग में चुनी गई हैं। निवेदिता ने देव सिंह मैदान में बाक्सिग कोच प्रकाश जंग और सुनीता मेहता से बाक्सिग की बारीकियां सीखी और वर्तमान में वह खेलो इंडिया नेशनल एकेडमी रोहतक में भाष्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं। दूसरी बाक्सर निकिता चंद बिजेंद्र मल्ल बाक्सिग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। दोनों का चयन पिछले दिनों रोहतक में आयोजित आल इंडिया ट्रायल के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों के चयन पर कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी आशीष चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने खुशी जताते हुए दोनों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दोनों बाक्सर इससे पूर्व अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। ==