Connect with us

लेह में स्थापित किया गया 225 फ़ीट लम्बा दुनिया का सबसे बड़ा खादी तिरंगा।

देश-विदेश

लेह में स्थापित किया गया 225 फ़ीट लम्बा दुनिया का सबसे बड़ा खादी तिरंगा।

लेह-  देशभर में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। इसी बीच दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज लेह में लगाया गया। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में खादी के कपड़े से बने तिरंगे का अनावरण किया।

इस दौरान सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद रहे।देश के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह की जनस्कार पहाड़ी पर इस तिरंगे को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार ध्वज की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट और वजन 1000 किलोग्राम है। इस तिरंगे को मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी की मदद से तैयार किया गया है।

Continue Reading

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page