Connect with us

”मुख्य सेवक जनता के बीच” समस्या जिस स्तर की समाधान भी तत्काल उसी स्तर पर- पुष्कर धामी

उत्तराखण्ड

”मुख्य सेवक जनता के बीच” समस्या जिस स्तर की समाधान भी तत्काल उसी स्तर पर- पुष्कर धामी

बेवजह समस्या उच्च स्तर पर न आए तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी विधानसभा के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। कुछ समस्याएं सड़क निर्माण,जल भराव,पेयजल, स्वरोजगार,सौर ऊर्जा, शौचालय निर्माण आदि की भी समस्याएं रखी। जन समस्या शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा अपनी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को ससमय निस्तारण करें जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए। बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।



  
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन सिंदूर…

Follow Facebook Page