Connect with us

यशपाल-संजीव टीम के नेता करँगे कांग्रेस ज्वाइन ?

उत्तराखण्ड

यशपाल-संजीव टीम के नेता करँगे कांग्रेस ज्वाइन ?

उधमसिंह नगर- नैनीताल जिलों में दो दर्जन से अधिक भाजपा नेता विधानसभा चुनाव-2022 से जल्द ही कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। यह सभी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की टीम का हिस्सा बताए जा रहे हैं और 2017 में उनके साथ ही भाजपा में शामिल हुए थे। चर्चा है कि जल्द ही यशपाल आर्य और संजीव आर्य की मौजूदगी में इनकी भी कांग्रेस में वापसी का कार्यक्रम होगा।

जिससे भाजपा के लिए नैनीताल जिले में फिर से मुश्किलें बढ़ेंगीं। इनमें से ज्यादातर नेता नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अपना खासा दखल रखते हैं।जनवरी 2017 में जब यशपाल आर्य कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, तब उनके साथ समर्थकों की पूरी टीम भाजपा से जुड़ गई थी। अब यशपाल आर्य की वापसी के साथ इन सभी नेताओं के भी कांग्रेस में लौटने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को स्कूल बंद जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश।

इनमें मुख्य रूप से नैनीताल जिला कॉपरेटिव बैंक, राज्य कॉपरेटिव बैंक, दुग्ध संघ के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक ब्लॉक प्रमुख, एक नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा सरकार के दो दर्जा राज्य मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह सभी नेता हमेशा यशपाल आर्य की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। कई महीनों से लगातार यशपाल आर्य और संजीव आर्य के साथ हर कार्यक्रम में उपस्थित भी रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page