Connect with us

पर्यटन नगरी मुनस्यारी की चोटियों मौसम की पहली बर्फबारी।

उत्तराखण्ड

पर्यटन नगरी मुनस्यारी की चोटियों मौसम की पहली बर्फबारी।

हिमनगरी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की तीसरी बर्फबारी हुई, जिसके बाद यहां की चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। बर्फबारी से पर्यटन नगरी में मौसम खुशनुमा होने के साथ ही यहां ठंड ने दस्तक दी है। यहां तेजी से पारा लुढ़क रहा है। पिछले 5 दिनों में यहां का तापमान 5 डिग्री कम हो गया है। पर्यटन नगरी में शनिवार को पंचाचूली, हसंलिंग, राजरंभा, नंदा देवी और त्रिशूल समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की तीसरी बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के बाद ये चोटियां बर्फ से लदलक हो गई हैं। इन चोटियों का खूबसूरत नजारा मुनस्यारी से साफ देखा जा सकता है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। चोटियों में बर्फबारी के बाद हिमनगरी में पारा लुढ़क गया। पांच दिन में ही यहां का तापमान 5 डिग्री कम हो गया है। बीते मंगलवार को जहां मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 16 व अधिकतम 24 डिग्री था, वहीं शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 11 तो अधिकतम 19 डिग्री पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें -  कल से करवट लेगा उत्तराखंड का मौसम, 19 को जमकर होगी प्रदेश भर में बारिश।

हिमनगरी में निकालने लगे गर्म कपड़े
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश से हिमनगरी में ठंड का असर बढ़ गया है। पारा लगातार लुढ़क रहा है, जिससे अलमारियों में बंद गर्म कपड़े बाहर निकलने लगे हैं। लोगों ने सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। लोगों ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी को भविष्य के लिए सु:खद बताया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित

बर्फबारी के बाद बुग्यालों से लौटने लगे भेड़पालकउच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रवास पर गए भेडपालक बर्फबारी के बाद वापस लौटने लगे हैं। हर साल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बुग्यालों में 800 से अधिक लोग भेढ़ों के साथ जाते हैं। बर्फबारी शुरू होने के साथ ही इनका वापस लौटना शुरू हो जाता है। ये भेड़पालक बुग्यालों से निचाई की तरफ लौटने लगे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन सिंदूर…

Follow Facebook Page