Connect with us

काली नदी में बहा किशोर, तीन दिनों बाद भी नही लगा सुराग

उत्तराखण्ड

काली नदी में बहा किशोर, तीन दिनों बाद भी नही लगा सुराग

नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र बलुवाकोट में तीन दिन पूर्व नहाने के दौरान काली नदी में बहे किशोर का सुराग नहीं लग सका है। पूरे दिन पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को साथियों के साथ नहाने गया किशोर नितिन दरियाल (15) काली नदी में बह गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को भी पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने काली नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने कहा रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा। किशोर की खोजबीन जारी है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page