Connect with us

कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

गंगोलीहाट- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगोलीहाट विधान सभा से दो बार विधायक रहे नारायण राम आर्य को उनके समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल कराया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाली सुमित्रा देवी व उनके पति को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई। एक साथ कांग्रेस के गंगोलीहाट के स्तंभ कहे जाने वाले आर्य के पार्टी में शामिल हो जाने से भाजपा राहत महसूस कर रही है।

मंगलवार को यहां जीआईसी मैदान में रक्षा मंत्री सिंह ने काफी समय से कांग्रेस में टिकट कटने से नाराज चल रहे आर्य को सार्वजनिक तौर पर मंच में फूल माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारायण का सम्मान भाजपा में ही होगा। कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ जो किया है वह भाजपा में नहीं होगा। कहा यहां काम करने वाले नेता को पार्टी सम्मान देती है। आर्य वर्ष 2002 व 2012 में कांग्रेस के टिकट से विधायक चुने गए। इस बार भी कांग्रेस के प्रमुख प्रत्याशियों में उनका नाम था। पूर्व सीएम हरीश रावत के भी वह करीबी माने जाते थे। अब उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस की बागी रही सुमित्रा देवी व उनके पति हरीश बहादुर टम्टा ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। रक्षा मंत्री ने उनके साथ गणाई कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सूरज पाल सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी चंचल मेहता, अल्मोड़ा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज सूंठा, सूरज बनकोटी, हरीश डसीला, राजबीर बोरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बेरीनाग राजेन्द्र बोरा सहित कई कांग्रेसी नेता भी आर्य के साथ भाजपा में शामिल हो गए। आर्य के कांग्रेस छोड़ पार्टी में आने से भाजपाई अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page