Connect with us

कुमाऊं मंडल विकास निगम संविदा कर्मचारियों का बढ़ा वेतन

उत्तराखण्ड

कुमाऊं मंडल विकास निगम संविदा कर्मचारियों का बढ़ा वेतन

नैनीताल- संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के पदाधिकारियों की आज महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे से वार्ता हुई। वार्ता के बाद निदेशक मंडल की हुई बैठक में संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की गई।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा की निगम के इतिहास में पहली बार संविदा कर्मचारियों का वेतन इतना ज्यादा बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल में 10 वर्ष से ज्यादा काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में 5000 की वेतन बढ़ोतरी की गई। वहीं पांच वर्ष से ऊपर कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4000 की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा यूं तो संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ता रहता था। लेकिन इतना ज्यादा वेतन की बढ़ोतरी पहली बार हुई। उन्होंने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी से पूर्व में ही वार्ता हो चुकी थी। जिस पर उनके द्वारा आज निर्णय लिया गया। निदेशक मंडल में कर्मचारियों की कई समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेते हुए निगम कर्मचारियों ने 3 जुलाई से राज्य में एक अनोखा आंदोलन चलाया था। जिसके तहत निगम के कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाते थे। वहीं कुछ कर्मचारियों द्वारा निगम मुख्यालय में धरने के साथ-साथ पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने 5 सितंबर तक 25000 पौधों का रोपण कर राज्य में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महासंघ की ओर से निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे सहित निगम प्रशासन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page