Connect with us

उत्तराखंड में PCS ऑफिसरों की पदोन्नति

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में PCS ऑफिसरों की पदोन्नति

देहरादून– सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) में बंपर प्रमोशन किए हैं। 27 पीसीएस अफसरों को चयन श्रेणी से विशेष श्रेणी व 10 को ज्येष्ठ श्रेणी से चयन श्रेणी ग्रेड पे पर प्रोन्नत किया है।

अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्धन ने मंगलवार को यह आदेश किए हैं। जिन 27 पीसीएस को विशेष श्रेणी ग्रेड पे दिया है, उनमें श्रीष कुमार, सादिया आलम, डा. ललित नारायण मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, विप्रा त्रिवेदी, डा. अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनवाल, मुहम्मद नासिर, इला गिरि, राहुल कुमार गोयल, जयभारत सिंह, वीर सिंह, त्रिलोक सिंह व सुंदर लाल सेमवाल शामिल हैं। मोहन सिंह, गिरीश चंद्र गुणवंत, शिवचरण द्विवेदी, प्रकाश चंद्र दुम्का, चंद्र सिंह मर्तोलिया, हेमंत वर्मा, उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, चंद्र सिंह, अशोक कुमार जोशी, अरविंद कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र और प्यारे लाल भी हैं।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल

इन सभी को 7600 ग्रेड पे से 8700 ग्रेड पे में प्रोन्नति दी गई है। इनमें श्रीष कुमार को छोड़कर अन्य सभी की पदोन्नति हाईकोर्ट में लंबित वाद के निर्णय के अधीन रहेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-त्रिस्तरीय पंचायतो में सरकार ने नियुक्त किये प्रशासक

पीसीएस संवर्ग के अन्य 10 जिन अफसरों को ग्रेड पे 6600 से 7600 ग्रेड पे में पदोन्नति मिली है, उनमें श्याम सिंह राणा, किशन सिंह नेगी, नारायण सिंह नबियाल, अनिल गब्र्व्याल, रजा अब्बास, विवेक प्रकाश, अवधेश कुमार सिंह, विवेक राय, पंकज कुमार उपाध्याय और दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page