Connect with us

पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने बॉक्सिग, ताइक्वाडो और बैडमिन्टन खेलों में लहराया परचम

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने बॉक्सिग, ताइक्वाडो और बैडमिन्टन खेलों में लहराया परचम

पिथौरागढ़– सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने पटना बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 में बॉक्सिग खेल में कोमल मेहता ने अपने भार वर्ग में अर्जित किया कॉस्य पदक एवं ब्रिजेश टम्टा ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। कोमल मेहता आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास, पिथौरागढ़ में सुनीता मेहता रावत एवं कै0 देवी चंद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। ब्रिजेश टम्टा, साई प्रशिक्षक निखिल महर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
पटना बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 में निश्चल चंद ने बॉयज एकल वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। निश्चल चंद वर्तमान में बैडमिन्टन प्रशिक्षक भूपेश बिष्ट एवं दीपांक वर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।


उत्तराखंड ताइक्वाडो एसोसिएशन के द्वारा हल्द्वानी के गोलापार में राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वाडो प्रतियोगिता में काव्यांश अधिकारी, मनीष जोशी, मेधा जोशी, परिणिका चंद, रोशनी बिष्ट, प्रियांशी बोरा ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा अतुल्य त्रिपाठी, आराध्या पंत, भूमिका ऐर ने अपने भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया एवं प्रिन्स यादव, साकेत चंद, भूमिका महरा, दिव्याशु सार्की, वंश वर्मा, प्रियांशु बोहरा, शिवम खनका, क्षितिज कुमार एवं नितिन राज ने अपने भार वर्ग में कॉस्य पदक अर्जित किया। पदक प्राप्तकर्ता समस्त खिलाड़ी श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोटर््स स्टेडियम, टकाना पिथौरागढ़ में ताइक्वाडो प्रशिक्षक मनोज रावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर …


जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में स्टेडियम में प्रशिक्षणरत खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बॉक्सरों, ताइक्वाडो एवं बैडमिन्टन खिलाडियों की उपलब्धि पर कमल पुनेड़ा, बहादुर सिंह बोहरा, कै0 देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेन्द्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता, बहादुर सिंह बोहरा, हेम उपाध्याय, जोगेन्दर बोहरा, लीलावती जोशी, मनोज रावत, भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर खिलाडियों को शुभकामनायें प्रेषित की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-त्रिस्तरीय पंचायतो में सरकार ने नियुक्त किये प्रशासक

       
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page