Connect with us

ऑपरेशन सूर्य किरण -15 जंगल युद्धाभ्यास।

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन सूर्य किरण -15 जंगल युद्धाभ्यास।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ऑपरेशन सूर्य किरण -15 के तहत भारत व नेपाल की सेना के जवानों ने तीसरे दिन जंगल युद्ध का अभ्यास किया। इस दौरान सैनिकों ने आतंकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पसीना बहाया।

संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के सैनिकों को आतंकी कार्रवाई के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन पर दोनों देशों की सेना के जवानों ने अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें -  सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु भाजपा पिथौरागढ़ की कार्यशाला संपन्न

युद्धाभ्यास के तहत रक्षा तकनीक व कौशल पर भी दोनों देशों के सैनिकों के बीच संवाद किया गया। 20सितंबर से यहां सैन्य छावनी में शुरू हुए संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत व नेपाल के 300-300 सैनिक भाग ले रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page