Connect with us

आपरेशन सूर्य किरण-15, भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास, पांचवा दिन।

उत्तराखण्ड

आपरेशन सूर्य किरण-15, भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास, पांचवा दिन।

पिथौरागढ़– सैन्य क्षेत्र में चल रहे भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास आपरेशन सूर्य किरण के पांचवे दिन दोनों देशों के जवानों ने आपदा राहत एवं बचाव का अभ्यास किया। साथ ही दोनों देशों के जवानों की 11 किमी की मैत्री मैराथन दौड़ हुई।

संयुक्त सैन्याभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने उत्साह के साथ अभ्यास किया। आपरेशन सूर्यकिरण सैन्याभ्यास के पांचवे दिन दोनों देशों के जवानों की 11 किमी लंबी मैत्री मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें भारत और नेपाल के जवानों ने अपना जोश दिखाया। शनिवार को सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान आपदा आने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने का अभ्यास किया। इस मौके पर आपदा में घायल लोगों को निकाल कर तत्काल राहत देने और बचाव का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने आपदा खोज एंव बचाव कार्य में एक-दूसरे के अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें -  राज्य में 5000 होमस्टे को किया जायेगा ऑनलाइन
खेल भावना के सैन्य लोकाचार को ध्यान में रखते हुए एक दोस्ताना बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया। दोनों देशों के प्रतिभागियों ने कंपनी ऑपरेटिंग बेस भी स्थापित किए और जंगल के इलाके में जीवन बचाने और अस्तित्व का मुकाबला करने में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया।
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page