Connect with us

विधानसभा-2022 कॉंग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी।

उत्तराखण्ड

विधानसभा-2022 कॉंग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी।

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने शनिवार देर रात 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा सीट में कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को उम्मीदवार बनाया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रीतम सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ने उन्हें चकराता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि भाजपा ने दो दिन पूर्व ही 59 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी और तभी से कांग्रेस उम्मदीवारों के नामों का इंतजार चल रहा था। कांग्रेस हाईकमान को मनाने और नाम कटने के डर से पिछले कई दिनों से कांग्रेस उम्मीदवार दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।  अब दिलचस्प यह होगा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टियां प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट कब जारी करती है। 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page