Connect with us

उत्तराखंड में लांच हुआ, पब्लिक आई एप’ और महिला सुरक्षा हेतु ‘‘मिशन गौरा शक्ति’’ एप।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लांच हुआ, पब्लिक आई एप’ और महिला सुरक्षा हेतु ‘‘मिशन गौरा शक्ति’’ एप।

देहरादून– मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय में ‘पब्लिक आई एप’ और महिला सुरक्षा हेतु ‘‘मिशन गौरा शक्ति’’ एप का शुभारम्भ किया।

सीएम ने SDRF द्वारा चलाये जा रहे माउण्ट गंगोत्री-1 पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ भी किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने पुलिस की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि पुलिस में खेल कोटे की भर्ती होगी। पीएसी के जवानों के लिए बसों की व्यवस्था की जायेगी। प्रदेश में एंटी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी तथा पुलिस ग्रेड पे के संबंध में गठित कैबिनेट सब कमेटी जल्द उचित समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 को और सख्त बनाया जायेगा। इनामी अपराधियों को पकड़ने हेतु पुरस्कार राशि बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिस बनाने का जो विजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए लिए ठोस रणनीति बनाने तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page