Connect with us

आपणि सरकार व उन्नति पोर्टल का शुभारंभ

उत्तराखण्ड

आपणि सरकार व उन्नति पोर्टल का शुभारंभ


पिथौरागढ़– आपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभारंभ किया गया। पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल के माध्यम से सभी जनपदों से माननीय विधायक एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ ही लाभार्थियों ने भी प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनसे ऑन लाइन सेवाओं से उन्हें हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली गई।
जनपद पिथौरागढ़ में कार्यक्रम विकास भवन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के भड़कटिया से आई बालिका कु. निशा से वर्चुअली संवाद कर उनके द्वारा विगत दिनों ऑन लाइन बनाए गए जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर कु. निशा द्वारा अवगत कराया कि उन्होंने अपने जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑन लाइन आवेदन किया गया था,उन्हें घर बैठे बिना किसी परेशानी से एक सप्ताह में ही जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।इस सेवा से बेहतर लाभ मिल रहा है। समय तथा धन भी बचा।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा “अपणि सरकार” पोर्टल की शुरूआत की गयी है। यह जीरो टॉलेरेन्स ऑन करपशन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतिबिम्ब है। ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को “अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जायेगा। इसके अतिरिक्त सेवा का अधिकार आयोग में अधिसूचित शेष 190 सेवाओं को भी अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जायेगा।”अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं यथा- चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि को तरीके से आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जायेगा। यह सभी सेवाएं नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट केन्द्रों एवं सी०एस०सी० केन्द्रों एवं पोर्टल पर स्वलाग इन के माध्यम से भी उपलब्ध करायी जायेगी।
शुभारंभ अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आर के सुधांश ने अवगत कराया कि अपणि सरकार पोर्टल से
प्रत्येक नागरिक का अपना डैशबोर्ड होगा, जिसके माध्यम से नागरिक सेवाओं के
लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति जान सकते हैं एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रमाण पत्रों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारित किए जाएंगे साथ ही प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता को पोर्टल के माध्यम से सत्यापित किया जा सकता है।
सभी प्रमाण पत्र – डिजिलॉकर में एकीकरण एवं संगृहित किए जाएंगे।डेशबोर्ड के माध्यम से उच्चाधिकारी द्वारा विभागवार अधिकारीवार, जिलावार एवं सेवावार परफॉरमेंस का विश्लेषण किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त उन्नति पोर्टल के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार के सभी विभागों के परियोजना को प्रस्तावित किया जा सकता है एवं लंबित विभागीय प्रस्तावों की निगरानी, अनुवर्ती कार्यवाही, परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा “उन्नति पोर्टल” विकसित किया गया है। विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, सचिव एवं स्थानिक आयुक्त, विभागीय परियोजना को “उन्नति पोर्टल” में दर्ज कर सकेंगे एवं जिन परियोजनाओं में विभिन्न विभाग जुड़े है, उनकी जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज कर पाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो पायेगा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किस विभाग की क्या भूमिका है।माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, महोदय द्वारा भी प्रस्तावों की समीक्षा की जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा प्रस्तावों के सम्बन्ध में अर्न्तविभागीय समन्वय भी स्थापित किया जा सकता है।
इस अवसर पर माननीय विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत द्वारा एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपणि सरकार उन्नति पोर्टल से आम नागरिकों को अब विभिन्न सेवाएं जिसमें अनेक प्रमाण पत्र भी सामिल हैं, उन्हें घर बैठे या नजदीकी सीएससी केन्द्र में जाकर बना सकते हैं, जिससे लाभार्थी का समय बचने के साथ ही उन्हें अधिक दूरी तहसील, विकास खंड व जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा,उससे धनराशि की बचत भी होगी।
शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, अध्यक्ष नगर पालिका पिथौरागढ़ राजेन्द्र रावत,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत,जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल,अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,ईडीएम दिनेश वर्मा,एन एन आई सी प्रभारी गौरव कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page