Connect with us

सरकारी आयोजन नही होंगे निजी होटलों में, मुख्यमंत्री फिजूलखर्ची पर खासा सख्त।

उत्तराखण्ड

सरकारी आयोजन नही होंगे निजी होटलों में, मुख्यमंत्री फिजूलखर्ची पर खासा सख्त।

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सरकारी महकमों के अफसरों की फिजूलखर्ची पर खासा सख्त रुख अपनाया है। सीएम धामी ने अफसरों को ताकीद कर दी है कि कोई भी सरकारी आयोजन अब किसी भी स्तर के होटल में नहीं होगा। सीएम ने इस तरह के आयोजन के लिए अपने आवास का मुख्य सेवक सदन खोल दिया है। सरकारी महकमों की ओर से आए दिन किसी न किसी तरह का आयोजन होता रहता है। सरकारी अफसर इन आयोजनों के लिए सरकारी ऑडिटोरियम या फिर विभागीय हॉल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बल्कि उनकी पहली पसंद मंहगे निजी होटल ही बनते हैं। ऐसा करने से आयोजन पर सरकारी खजाने पर भारी बोझ पड़ता है। लेकिन अफसरों को इसकी कोई परवाह नहीं है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सीएम धामी ने सभी महकमों को ताकीद कर दी है कि अब कोई भी सरकारी आयोजन किसी भी स्तर से होटल में नहीं किया जाएगा। ऐसे आयोजनों के लिए विभागीय हॉल या फिर सरकारी आडिटोरियम का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम धामी ने वृहद आयोजन के लिए अपने आवास में स्थित मुख्य सेवक सदन के द्वार भी खोल दिए हैं। विभाग अब इस सदन का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। सीएम ने साफ कर दिया है कि जिला प्रशासन भी यह सुनिश्चित करे कि उनके जनपद में भी कोई विभाग किसी निजी होटल में सरकारी आयोजन न कर सके। यहां बता दें कि इससे पहले सीएम ने मंहगे बुके भेंट करने की परंपरा पर भी रोक लगा दी है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page