Connect with us

गौरव के पल: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) 331 युवा अफसर भारतीय सेना में शामिल

उत्तराखण्ड

गौरव के पल: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) 331 युवा अफसर भारतीय सेना में शामिल

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को (आज) 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली।

परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। इनमें 331 अफसर भारतीय सेना को मिले।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में गौरीकुण्ड के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना,7 लोगो की मौत

इनमें डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि, एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट हुए। 32 कैडेट्स टीजीसी कोर्स के हैं। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज, दोपहर 12:30 बजे होगा बड़ा ऐलान

इस बार चौथे नंबर पर उत्तराखंड, आबादी के लिहाज से अब भी अव्वल
इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में दो पायदान पीछे खिसक गया है। पिछले साल जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह गई है। लेकिन, आबादी के लिहाज से देखें तो इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड अव्वल है। इस साल सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं होगा। जबकि, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, ओडिसा व पुडुचेरी से एक-एक कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बनेगा।

यह भी पढ़ें -  त्रिस्तरीय पंचायतों कितनी धनराशि खर्च करेंगे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य

किन राज्यों से कितने
 

1उत्तर प्रदेश   63
2बिहार          33
3हरियाणा      32
4महाराष्ट्र       26
5उत्तराखंड     25
6पंजाब            23
7हिमाचल प्रदेश17
8राजस्थान19
9मध्य प्रदेश19
10दिल्ली12
11कर्नाटक11
12झारखंड8
13तमिलनाडु8
14जम्मू कश्मीर6
15छत्तीसगढ़5
16केरल5
17तेलंगाना3
18पश्चिम बंगाल3
19गुजरात2
20नेपाल मूल (भारतीय सेना)2
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page