Connect with us

इलेक्शन ब्रेकिंग- कांग्रेस के हुए यशपाल-संजीव

उत्तराखण्ड

इलेक्शन ब्रेकिंग- कांग्रेस के हुए यशपाल-संजीव

नई दिल्ली- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने थामा कांग्रेस का दामन।अपने बेटे संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में हुए शामिल कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव की आज घर वापसी हो गई है। ह दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
यशपाल आर्य व संजीव आर्य 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। आज कांग्रेस की सदस्यता देने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत आला नेताओं ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि इन पाँच सालों में भाजपा में कभी भी सम्मान नहीं मिला, भाजपा ने हमेशा उनका फायदा चुनाव में उठाया लेकिन उनको कभी भी अपना नहीं समझा और उनके साथ हमेशा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाती रही, ऐसे में आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए कांग्रेस में वापसी कर ली है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वाहन पंजीयन कोड अब ‘UK’ नहीं, ‘उ०ख०’ से होंगे शुरू..

और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दोबारा से सत्ता में लाना उनका मकसद है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन सिंदूर…

Follow Facebook Page