Connect with us

कांग्रेस से चाहिए विधानसभा का टिकट, ये है शर्त

उत्तराखण्ड

कांग्रेस से चाहिए विधानसभा का टिकट, ये है शर्त

कांग्रेस से विधानसभा चुनाव का टिकट पाने को ताकत झोंक रहे नेताओं को हफ्ते में 3 दिन पार्टी दफ्तर में बैठना पड़ सकता है। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने इसको लेकर प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भेजा है। शनिवार को स्वराज आश्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने यह जानकारी दी। 10 नवंबर को हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि जो नेता विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उनको जिला, नगर या न्याय पंचायत स्तर के पार्टी दफ्तर में बैठाया जाए। वे अपनी सुविधा के अनुसार अपने नजदीकी कार्यालय पर बैठ सकते हैं। पार्टी कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सुनें। साथ ही समस्याओं का समाधान भी करवाएं।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

इससे दावेदार जनता की समस्याओं से अच्छे से वाकिफ हो पाएंगे। बताया कि संगठन से इस योजना का फायदा टिकट निर्धारण के समय भी दिए जाने का सुझाव दिया गया है। हालांकि इस पर फैसला प्रदेश संगठन द्वारा लिया जाएगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। 10 नवंबर की रैली के बाद सभी पर्यवेक्षक क्षेत्रों में आ जाएंगे। क्षेत्र में आकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेकर हाईकमान को रिपोर्ट करेंगे।10 नवम्बर को हल्द्वानी में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गजकांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि 10 नवंबर को हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि रैली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह सहित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष नैनवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा को मिली हार से पहाड़ की जनता के मूड का पता चल गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page