Connect with us

ब्रेकिंग न्यूज़- पिथौरागढ़ के होकरा में दर्दनाक सड़क हादसा,बोलेरो वाहन खाई में गिरा,10 लोगो की मौत

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग न्यूज़- पिथौरागढ़ के होकरा में दर्दनाक सड़क हादसा,बोलेरो वाहन खाई में गिरा,10 लोगो की मौत

पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने की खबर है। वाहन में 9 लोगो के सवार होने की सम्भवना बताई जा रही है जिसमे अधिकांश लोगों के मौत की खबर।

पुलिस और प्रशासन की टीम मेडिकल व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँच कर राहत व बचाव कामो में लगी है। होकरा के युवा भी बचाव कार्य में लगे हैं।खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें -  तन, मन और आत्मा का संगम 'योग है' - मुख्यमंत्री धामी

अभी तक 5 शव बरामद, रेस्क्यू कार्य जारी।

सुबह करीब 10.00 बजे तहसील तेजम अन्तर्गत कपकोट सामा-तेजन मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन संख्या UKO2TA845 जो स्थान सामा जनपद बागेश्वर से ग्राम होकरा मन्दिर में पूजा कार्य हेतु जा रही थी. स्थान ग्राम होकरा से करीब 500 मीटर पहले खाद्यान्न गोदाम के समीप लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त वाहन में लगभग 10-12 व्यक्ति सवार बताये जा रहे है। वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरान्त थाना नाचनी / चौकी क्वीटी से पुलिस टीम राजस्व टीम तेजम एस०डी०आर०एफ० टीम पानागढ़ अस्कोट एवं कपकोट (बागेश्वर), आई०टी०बी०पी० टीम मिर्थी, एन०डी०आर०एफ० टीम पिथौरागढ़, 108 एम्बुलेन्स वाहन, घटना स्थल की ओर रवाना हुयी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उक्त रैस्क्यू टीमों द्वारा वर्तमान तक 05 व्यक्तियों के शव रैस्क्यू कर निकाले जा चुके है। रैस्क्यू टीम द्वारा शेष अन्य व्यक्तियों का रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

  1. श्री किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- सामा तह0 कपकोट जिला बागेश्वर उम्र- 65 वर्ष।
  2. श्रीमती निशा पत्नी उमेद सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 23 वर्ष।
  3. उमेद सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 29 वर्ष।
  4. कुन्दन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 64 वर्ष।
  5. धरम सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 74 वर्ष।
  6. सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 38 वर्ष।
  7. खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह, निवासी- भनार बागेश्वर, उम्र- 65 वर्ष।
  8. महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 40 वर्ष।
  9. दान सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 57 वर्ष।
  10. शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 45 वर्ष।
यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page