Connect with us

उत्तराखंड में दोबारा सत्ता में काबिज हो रही है भाजपा-अजय भट्ट

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दोबारा सत्ता में काबिज हो रही है भाजपा-अजय भट्ट

पिथौरागढ़– भाजपा ने भाई-भतीजावाद की राजनीति को दूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल में देश का कायाकल्प कर दिया। 70 साल में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उतने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल में किए। प्रधानमंत्री ने राज्य को एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए हैं।
मंगलवार को रामलीला मैदान में विजय संकल्प यात्रा को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता को भाजपा पर पूर्ण विश्वास है। प्रधानमंत्री मोदी देश का कायाकल्प कर दिया है। मोदी ने विश्व में भारत का नाम किया है। पहले सेना के लिए बाहरी देशों से सामान खरीदना पड़ता था, आज 72 देश भारत से सेना का सामान खरीद रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के दोबारा सत्ता में आने का दावा किया।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि पहले दिल्ली से यहां के लिए 100 रुपये आते थे तो उसमें से 85 रुपये दलाल खा जाते थे। भाजपा ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए पूरा पैसा दिया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने काफी काम किए हैं। जो आज तक 70 सालों में नहीं हुए हैं। विधायक चंद्रा पंत ने कहा पिथौरागढ़ में ढाई साल में जो विकास हुए हैं वो पहले कभी नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है। पालिका, पंचायत के माध्यम से जन हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इससे पूर्व नगर में बाइक रैली निकालकर संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -  सीमांत जिले में आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा निशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page