Connect with us

उत्तराखंड में वर्ष 2025-26 के लिये एक लाख करोड़ का बजट पेश

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में वर्ष 2025-26 के लिये एक लाख करोड़ का बजट पेश

देहरादून- उत्‍तराखंड विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने लगभग एक लाख करोड़ के बजट को आज सदन में पेश किया।
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। यह बजट 1,01,175 करोड़ का है।

इस बजट में कृषि, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, आयुष, कृषि और पर्यटन जैसे सात मुख्य क्षेत्रों पर ज़ोर दिया गया है। सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को याद करते हुए कहा कि राज्य सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के रास्ते पर चल रहा है।

पुष्कर सिंह धामी सरकार राजनीति के मोर्चे पर सधे ढंग से आगे बढ़ने के साथ विकास और आर्थिक सशक्तीकरण के एजेंडे को लेकर सतर्क है। सरकार गुरुवार को विधानसभा में अपना चौथा बजट प्रस्तुत करेगी तो उसे एक बार फिर जनाकांक्षाओं के दबाव से जूझना पड़ेगा। उत्तराखंड को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री धामी नए बजट में प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ दो नए शहरों के विकास और महिलाओं व युवाओं को लेकर नई गेमचेंजर योजनाओं पर दांव खेल सकते हैं।

धामी सरकार के लिए वर्ष 2025-26 चुनौतियों से भरपूर रहने वाला है तो इसके स्पष्ट कारण भी हैं। वर्ष 2024-25 में विकास कार्यों को गति देने की सरकार की मंशा पर चुनाव की आचार संहिता ने ब्रेक लगा दिया। पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के लंबे दौर के बाद मुख्यमंत्री धामी को लगातार तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव से जूझना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  माणा हिमस्खलन हादसा, 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण

बजट में सात बिंदुओं पर फोकस रहा
कृषि
उद्योग
ऊर्जा
अवसंरचना
संयोजकता
संयोजकता
पर्यटन
आयुष

इन क्षेत्रों में हुआ इतने करोड़ का प्रावधान

एमएसएमई उद्योगों के लिए 50 करोड़।
मेगा इंडस्ट्री नीति के लिए 35 करोड़।
स्टार्टअप उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए 30 करोड़।
यूजेवीएनएल की तीन बैटरी आधारित परिजनाएं मार्च 2026 तक पूरी होंगी।
मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़।
जमरानी बांध के लिए 625 करोड़।
सौंग बांध के लिए 75 करोड़।
लखवाड़ के लिए 285 करोड़ राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 1500 करोड़।
जल जीवन मिशन के लिए 1843 करोड़।
नगर पेयजल के लिए 100 करोड़।

अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए 60 करोड़।
अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 08 करोड़ मिलेंगे।
पूंजीगत मद में लोनिवि को 1268.70 करोड़।
पीएमजीएसवाई के तहत 1065 करोड़।
नागरिक उड्डयन विभाग को 36.88 करोड़।
बस अड्डों के निर्माण के लिए 15 करोड़ मिलेंगे।
लोनिवि में सड़क अनुरक्षण के लिए 900 करोड़

पर्यटन के लिए

पूंजीगत कार्यों के विकास के लिए 100 करोड़।
टिहरी झील के विकास के लिए 100 करोड़।
मानसखंड योजना के विकास के लिए 25 करोड़।
वाइब्रेंट विलेज योजना के लिए 20 करोड़।
नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 10 करोड़।
चारधाम मार्ग सुधारीकरण के लिए 10 करोड़।

ये काम होंगे

220 किमी नई सड़कें बनेंगी।
1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण
1550 किमी मार्ग नवीनीकरण
1200 किमी सड़क सुरक्षा कार्य और 37 पुल बनाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें -  माणा हिमस्खलन हादसा, 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण

इकोलॉजी के साथ-साथ इकोनॉमी

सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना।
पर्यावरणोन्मुखी नीतियों का निर्धारण।
स्वच्छ पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल।
स्थिति-स्थापक पर्यावरण की सुनिश्चितीकरण।

महत्वपूर्ण योजना / प्रावधान

कैम्पा योजना के लिए 395 करोड़।
जलवायु परिवर्तन शमन के लिए 60 करोड़।
स्प्रिंग एंड रिवर रेजुबिनेशन प्राधिकरण (सारा) के अन्तर्गत 125 करोड़।
सार्वजनिक वनों के सृजन हेतु 10 करोड़।

Budget 2025-2026 मुख्य बिंदु

1) यह बजट समावेशी, सतत विकास, समरसता और आर्थिकी नीतियों का दर्पण है।

2) यह बजट सिद्धि का प्रमाण है।

3) समान नागरिक संहिता पंचामृत पांच तत्वों का प्रतिबिंब है। यह नए युग का आरंभ है।

4) NAMO को समर्पित उत्तराखण्ड बजट

N नवाचार
A आत्मनिर्भर
M महान विरासत
O ओजस्वी

5) नवाचार, आत्मनिर्भर, महान विरासत को समर्पित उत्तराखंड का बजट

6) इस बजट में कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसरंचना, संयोजकता, पर्यटन और आयुष को आधार बनाया गया है। ये हमारे सप्तऋषि हैं।

7) औद्योगिक परिवेश से आएगी समृद्धि

8) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहायता हेतु ₹50 करोड़ का प्रावधान

9) मेगा इंडस्ट्रियल/मेगा टेक्सटाइल नीति हेतु ₹35 करोड़ का प्रावधान

10) प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट स्टार्टअप और एंटप्रीनियोरशिप योजना हेतु ₹30 करोड़ का प्रावधान

11) मजबूत होता इंफ्रास्ट्रक्टचर, सशक्त बनता उत्तराखण्ड

12) मेगा प्रोजेक्ट हेतु 500 करोड़ का प्रावधान

13) जमरानी बांध परियोजना हेतु 625 करोड़ का प्रावधान

14) सौंग परियोजना हेतु 75 करोड़ का प्रावधान

15) लखवाड़ परियोजना हेतु 285 करोड़ का प्रावधान

16) जल जीवन मिशन हेतु 1843.44 करोड़ का प्रावधान

17) नगरीय पेयजल योजना हेतु 100 करोड़ का प्रावधान

18) अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं हेतु 60 करोड़

यह भी पढ़ें -  माणा हिमस्खलन हादसा, 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण

19) अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास हेतु 8 करोड़ का प्रावधान

20) सुदृढ़ कनेक्टिविटी, सुदृढ़ उत्तराखंड

21) लोनिवि हेतु 1268.70 करोड़ का प्रावधान

22) पीएमजीएसवाई हेतु 1065 करोड़ का प्रावधान

23) नगारिक उड्डयन विभाग हेतु 36.88 करोड़ का प्रावधान

24) बस अड्डों के निर्माण हेतु 15 करोड़ का प्रावधान

25) राजस्व मद से सड़क अनुरक्षण हेतु 900 करोड़ का प्रावधान

26) स्थाई पर्यटन विकास सुनिश्चित करने के लिए संयोजकता, सुरक्षा और सुगमता पर ध्यान

27) पर्यटन से खुशहाली

28) टिहरी झील के विकास हेतु 100 करोड़ का प्रावधान

29) मानसखंड माला मिशन हेतु 25 करोड़ का प्रावधान

30) वाईब्रेंट विलेज योजना अंतर्गत 20 करोड़ का प्रावधान

31) नवीन पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 10 करोड़ का प्रावधान

32) चारधाम मार्ग पर आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 10 करोड़ का प्रावधान

33) संस्कृति का संरक्षण

34) कांवड़ मेले के आयोजन हेतु 07 करोड़

35) अर्द्धकुंभ की प्रारंभिक तैयारी हेतु 10 करोड़

36) ऋषिकेश में हिमालयन संग्रहालय हेतु 2.64 करोड़

37) विभिन्न मेलों के आयोजन हेतु 01 करोड़

38) संग्रहालय भवन निर्माण हेतु 03 करोड़

39) महान विभूतियों की मूर्तियों हेतु 1.50 करोड़

40) समग्र विकास को समर्पित सरकार

41) विभिन्न पेंशन योजनाओं हेतु 1811.66 करोड़

42) अन्नपूर्ति योजना हेतु 600 करोड़ का प्रावधान

43) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु 207.18 करोड़ का प्रावधान

44) प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी हेतु 54.12 करोड़ का प्रावधान

45) ईडब्ल्यूएस आवास हेतु अनुदान 25 करोड़ का प्रावधान

46) राज्य खाद्यान्न योजना हेतु 10 करोड़ का प्रावधान

47) पर्यावरण मित्र बीमा हेतु 02 करोड़ का प्रावधान

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page