Connect with us

पिथौरागढ़ में 67 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हुई नव नियुक्ति – हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में देंगे सेवाएँ

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में 67 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की हुई नव नियुक्ति – हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में देंगे सेवाएँ


पिथौरागढ़ – प्रदेश सरकार के रोजगार देने के संकल्प के तहत नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को देहरादून में “नियुक्ति पत्र वितरण समारोह” आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जनपद पिथौरागढ़ में 67 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नव नियुक्ति हुई है जो वर्चुअल माध्यम से देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह से जुड़े थे। इन 67 नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने सभी नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को बधाई दी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी ने बताया कि नवनियुक्त 67 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती जनपद के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में की गई है जो सहायक चिकित्सक के रूप में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देगें।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन सिंदूर…

Follow Facebook Page